अखीलेश यादव ने कहा जनता......

सपा प्रमुख अखीलेश यादव ने कहा जनता भाजपा मुक्ता चाहती है देश व प्रदेश

प्रयागराज, सोमवार 22 फरवरी 2021 माघ मास शुक्ल पक्ष दसवीं २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पूर्व सासंद सलीम इक़बाल शेरवानी के आवास पर ब्राहमण समाज के लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा किसान दो माह से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार हिटलर की चाल चल रही है। नौजवान बेरोज़गार हैं। उनको रोज़गार देने की बात करने वाली सरकार उनहे सड़क पर ला कर छोड़ दी है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।कहा प्रदेश हत्याओं से थर्ररा रहा है अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है।निषाद समाज पर पुलिसया ताण्डव पर भी बोले कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले निषाद समाज का दुख दर्द साझा किया और आर्थिक मदद पहोँचाई।अखिलेश बोले भाजपा मुक्त भारत की मांग अब खुद जनता कर रही है।समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को न्याय मिलेगा।

देर से पत्रकार वार्ता मे पहोँचने पर प्रेस के लोगों से छमा मांगते हुए कहा अब ऐसा नहीं होगा। सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को और सम्मान मिलेगा।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की प्रातः १०:३५ पर उनका चार्टर्ड प्लेन हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन उनका प्रयागराज हवाई अड्डे पर आगमन ११:३५ पर हुआ ।लगभग ११:४५ पर उनका क़ाफला हवाई अड्डे से रवाना हुआ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र