शिक्षकों से हो रही अवैध वसूली-माध्यमिक शिक्षक संघ

मध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मचारियों से एन. पी.एस फीडिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली।

कानपुर, बुधवार 17 मार्च 2021 फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। 1 अप्रैल2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों की एन.पी.एस कटौती का पैसा अभी तक संबंधित शिक्षकों के एन.पी.एस खाते में प्रदर्शित नही हो रहा था जिसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के पदाधिकारियों ने कई बार कड़ी अप्पति दर्ज कराई जिसके फलस्वरूप एन.पी.एस खातों में शिक्षकों के अंश व सरकारी अंस की फीडिंग शुरू कर दी गयी। 

संगठन के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि एन.पी.एस फीडिंग को लेकर विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से प्रति व्यक्ति 300 से 500 रुपए तक मांगे जा रहे है । इस अवैध वसूली को लेकर नगर के शिक्षकों व कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है। जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा ने बताया उक्त अवैध वसूली के पूरे मामले की जानकारी जिलाविद्यालय निरीक्षक द्वारा बनाये गए समाधान व्हाट्सएप्प ग्रुप पर दे दी गयी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा शिक्षकों से हो रही इस प्रकार की वसूली को किसी भी अवस्था में स्वीकार नही किया जाएगा क्योंकि यह वर्तमान योगी सरकार के मंतव्य के विपरीत आचरण है।

संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, मण्डल अध्यक्ष आर.सी. पाण्डेय, सुनीत वर्मा, अनुराग पाण्डेय, सोहन लाल, शेखर चौधरी, गगनदीप , ज्ञानेन्द्र गुप्ता, रोहित कन्नौजिया, बृज भूषण मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों ने इस अवैध वसूली पर आक्रोश जताया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र