उप्र विधानसभा अध्यक्ष ने रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज चैनल आज तक के एंकर रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

लखनऊ, शुक्रवार 30अप्रैल 2021 (सूवि) वैशाख मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज चैनल आज तक के एंकर रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि रोहित सरदाना देश के प्रमुख राजनीतिक समाचार विश्लेषक थे और उनकी देश के पत्रकारिता जगत में बहुत ही ख्याति थी उनके निधन से मीडिया जगत को हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई करना कठिन है।

श्री दीक्षित ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र