छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर याद किया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया नमन

लखनऊ, शनिवार 26जून 2021 (सूवि) अषाढ़ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक क्रांति के स्तंभ एवं आरक्षण के जनक, सामाजिक न्याय के अगुआ, महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आज अपने कैंप कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के रूप में व्यतीत किया। दबे कुचले वर्ग के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाए।

देवदासी प्रथा, सती प्रथा, बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह सामाजिक न्याय व सामाजिक लोकतंत्र के जनक थे। समतामूलक समाज के प्रणेता थे। शोषितो के मसीहा थे। लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले थे।

श्री मौर्य ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही संदेश है। हम सबको सामाजिक न्याय के पथ पर आगे चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन दर्शन हम सबको प्रेरणा देता है। हमें छत्रपति साहूजी के जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर दबे, कुचले, शोषितों, वंचितो तथा असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र