भाजपाईयों ने गुरुपूर्णिमा पर किया धर्मगुरुओं का मान और सम्मान

धर्मगुरु अरुण पुरी जी को सम्मानित करती भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल

कानपुर, शनिवार 24जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाईयो ने मठ,मंदिरों के साधु-संतों, महन्तों, धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं को रोली,चन्दन का टीका लगाया व फूल,माला, पटका पहनाकर सम्मानित किया।

शनिवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट मंदिर में धर्मगुरु अरुण पुरी को रोली चंदन का टीका लगाकर फूलमाला व अंगवस्त्र पहनाया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंदिर के सभी साधु-संतों को फल वितरण कर उनसे लोक कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल के नेतृत्व में सभी मण्डलों निराला नगर, बर्रा, किदवई नगर, जूही, श्याम नगर जरौली,बाबूपुरवा, यशोदा नगर ओमपुरवा,हरजेन्दर नगर, सरसौल, छावनी, रामदेवी में मण्डल अध्यक्षों की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रमों में जिला पदाधिकारियों ने मठ मन्दिरों के साधु- संतों, महंतों, धर्मगुरुओं एवं धर्माचार्यों को रोली, हल्दी, चन्दन का तिलक लगाया और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साधु संतों को नमन कर आशीर्वाद लिया और मन्दिरों में दर्शन करने आये भक्तों को फल वितरण किया।

जिला मीडिया प्रभारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रमुखता से शैलेन्द्र त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर, संजय कटियार, वंदना गुप्ता, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र