कार्याे में तेजी लाने के दिये निर्देश

  1. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का किया निरीक्षण
  2. मौर्य ने बाबा विश्वनाथ जी का अभिषेक एवं पूजन किया
  3. रामेश्वर पुरी जी महाराज को दी पुष्पांजलि

लखनऊ, मंगलवार 27जुलाई 2021 (सूवि) श्रावण मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी के कार्याे की प्रगति का अवलोकन किया।

कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

कहीं कोई समस्या हो तो शासन, प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा। कहा कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के अनुरूप होना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री मौर्य ने काशी में सिद्ध पीठ मां अन्नपूर्णा जी के दर्शन एवं पूजन किया। मां अन्नपूर्णा जी से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की तथा माता अन्नपूर्णा मठ के पूज्य महंत रहे स्वर्गीय रामेश्वर पुरी जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र