नीलिमा कटियार ने किया क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास

  1. मंत्री ने किया सड़क का शिलान्यास
  2. काशीराम कॉलोनी के लिए बनेंगे चार पार्क, किया वृक्षारोपण
  3. क्षेत्रीय जनता के सामने पार्षद और मंडल अध्यक्ष ने मंत्री नीलिमा कटियार को बताई क्षेत्र की समस्याएं

कानपुर, शुक्रवार 02जुलाई 2021 अषाढ़ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज कल्याणपुर विधानसभा की विधायिका तथा प्रदेश की मंत्री नीलिमा कटियार ने पनकी क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी की जनता की असुविधा को देखते हुए चार पार्क व सड़क के निर्माण के लिए किया शिलान्यास। 

क्षेत्रीय पार्षद गुड्डू अवस्थी ने बताया कि यह निर्माण कार्य समय बद्ध कराया जाएगा तथा इसकी लागत लगभग 80 लाख रुपये होगी।

अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य के शिलान्यास में आई मंत्री नीलिमा कटियार से मिलने काशीराम निवासी बहुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दीदी का हार माला से स्वागत किया और फिर अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया साथ ही आभार व्यक्त किया कि दीदी नीलिमा कटियार ने काशीराम कॉलोनी का हमेशा बहुत ध्यान रखती हैं और यहां के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहती हैं। 

मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा निरंतर बड़ी तत्परता से कार्य कर रही है। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद गुड्डू अवस्थी, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल प्रभारी संजय विश्वकर्मा, डॉ राम कुमार पाल, काशीराम कॉलोनी की क्षेत्र की जनता आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र