पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन

  1. श्री मौर्य ने जनता दर्शन मे आये मरीजों के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश
  2. दिव्यांग के इलाज हेतु के० जी० एम० सी० मे भर्ती कराने के लिए अपने कर्मचारी को साथ मे भेजा
  3. फरियादियों के पास खुद चलकर गये उपमुख्यमंत्री, किसी को नहीं होने दिया निराश समस्याओं का किया जाय त्वरित निदान-- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, सोमवार 2अगस्त 2021 (सूवि) श्रावण मास कृष्ण पक्ष दशमी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 2 दर्जन से अधिक जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। 

उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक आगन्तुक की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की।

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित कई सैकड़ा लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। इन समस्याओं में मुख्य रूप से अवैध कब्जा, मारपीट, राजस्व, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास, सड़कों, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता, आर्थिक सहायता दिलाने के लिये मदद आदि थीं। जनता दर्शन में आए लोगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया।

आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने कमिश्नर व जिलाधिकारी वाराणसी, जिलाधिकारी, रायबरेली,व फतेहपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, सीतापुर, एटा, फिरोजाबाद व सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, उन्नाव, व कन्नौज सहित शासन के कई उच्चाधिकारियों से समस्याओं के निराकरण के बाबत दूरभाष पर वार्ता भी की।

लखीमपुर की राजकुमारी ने भूमि से संबंधित सीतापुर के सुनील पांडे ने शौचालय आवंटन के सम्बन्ध में धांधली की जांच कराने, बाराबंकी के राम प्रकाश बाजपेई ने चकबंदी के बारे में अपनी समस्याएं रखी। सिद्धार्थनगर की सुनीता सिंह ने कैंसर के इलाज हेतु आर्थिक मदद दिलाने अंबेडकरनगर की अविता ने आर्थिक सहायता दिलाने, प्रयागराज की श्यामकली के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, लखनऊ के राम प्रकाश बाजपेयी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने जैसी विभिन्न समस्याएं रखी।

उपमुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। 

दिव्यांगों के पास उपमुख्यमंत्री स्वयं चलकर गए और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक दिव्यांग व्यक्ति के इलाज हेतु अपने स्टाफ के कर्मचारी को उसके साथ लगाकर केजीएमसी में भर्ती कराने के लिए भेजा तथा आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता दिलायी जायेगी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र