सपा और बसपा छोड़कर आए नेताओं को नीलिमा कटिहार में भाजपा में सम्मानित कर सम्मानित किया

  • विकास कार्यों का दिया रिपोर्ट कार्ड 
  • सपा और बसपा छोड़कर आए नेता भाजपा में हुए सम्मानित मंत्री ने आभार जताया 
  • कोविड-19 के कारण विकास कार्यों के लिए समय कम मिला

कानपुर, रविवार 12सितम्बर 2021 (सूवि) भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष षष्ठी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भाजपा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जनता के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों और सेवा के मुद्दे पर लड़ना चाहती है। 

प्रदेश की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर में आयोजित एक जनसभा में सपा छोड़कर आयी श्रीमती बेबी शर्मा और बसपा छोड़कर आए पूर्व बीडीसी भुल्लन कोरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा हमारी लड़ाई विचारों की है काम करने की शैली की है। किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी से नहीं है और जिन लोगो ने अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा के प्रति विश्वास जताया है भाजपा में सम्मिलित हुए हैं उनका भाजपा परिवार अभिनंदन करता है।

हमें अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए पूरा समय नहीं मिला क्योंकि प्रदेश क्या पूरा देश, कोविड-19 के कारण स्तब्ध हो गया। ऐसी स्थिति में कमजोर और गरीब जनता को जीवित रखने के लिए सरकार ने जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से रसोई संचालित कर अन्न का वितरण किया। 

महामारी के समय ऐसा देखा गया है कि महामारी से कम, भुखमरी से लोग अधिक मरते हैं इस बात का ध्यान रखते हुए सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से अन्न का वितरण निरन्तर किया जा रहा है।

सीवर लाइन और लो वोल्टेज की समस्या रतनपुर की मूलभूत समस्या थी जिसका स्थाई निराकरण कर दिया गया है ताकि यहां की जनता को इन समस्याओं से निरंतर जूझना न पड़े क्षेत्रीय सभासद सुशील अवस्थी (गुड्डू अवस्थी) ने यहां की समस्याओं से अवगत कराया और निरंतर प्रयास के बाद मुख्यमंत्री योगी जी ने इस बड़ी योजना के स्थाई समाधान के लिए समुचित व्यवस्था की जिसके कारण आज क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। 

बिजली की लो वोल्टेज की समस्या के लिए नई लाइन और खंभों केवल लगा दी गई है ताकि बाधा रहित निरंतर विद्युत आपूर्ति सामान्य वोल्टेज पर मिल सके।

मंत्री ने अपने भाषण में पिछली सपा सरकार की चुटकी लेते हुए कहा आज रात को 9:00 बजे स्कूटी से बच्चियां निडर सड़क पर चल रही है यह दृश्य देखकर मन में शांति मिलती है यह सब भाजपा के शासन में ही संभव हो पाया और आप लोगों ने जो 2017 में भाजपा को वोट दिया उसी का यह परिणाम है आपके मत का सदुपयोग हुआ है।

एक देश में एक झंडा, एक विधान और एक संविधान होना चाहिए ऐसा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चाहते थे। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 तथा 35ए हटाकर उनके सिद्धांतों को साकार किया। भाजपा किसी जात धर्म की नहीं बल्कि जनता के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रवाद के प्रति कार्य कर रही है भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है इसीलिए भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ रामकुमार पाल और भाजपा मंडल प्रभारी संजय विश्वकर्मा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद गुड्डू अवस्थी, बादशाह सिंह भदोरिया, अंशू अवस्थी, राजू सिंह, पत्रकार संजय कुमार मिश्र, सपा छोड़कर आई नेत्री बेबी शर्मा, भुल्लन कोरी, दीप सिंह परिहार, संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। 

 

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र