पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उनके सिद्धांतों को साकार करने के लिए चर्चा

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती में अन्त्योदय व एकात्म मानववाद पर चर्चा।
  • दक्षिण जिला इकाई की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती सभी बूथों पर धूमधाम से मनाई गई  

कानपुर, शनिवार 25सितम्बर 2021 आश्विन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तदुपरि पंचमी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने वाई ब्लॉक, पशुपतिनगर स्थित दीनदयाल वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनके जीवन परिचय ,राजनीतिक सक्रियता, राजनैतिक विचारधारा, एकात्म मानववाद, व अन्त्योदय के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया।

एकात्म मानववाद पर पण्डित दीन दयाल जी की क्या सोंच और उस पर अमल कर किस प्रकार समाज के अन्तिम व्यक्ति को लाभ पहुँचाया जा सकता है, इस बारे में भी चर्चा हुई।

 उन्होंने ने कहा कि "अंत्योदय" पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अनंतिम शब्द है। दीनदयाल जी चाहते थे कि आर्थिक योजना और प्रगति का माप समाज में ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे के स्तर पर उपस्थित व्यक्ति से होना चाहिए। यह हमारा मानव धर्म है। पंडित जी की इसी बात को चरितार्थ करते हुए मोदी सरकार अपनी नीतियों, व्यवस्थाओं, योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन कर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रही है।

विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि पंडित जी ने कम समय में विपक्ष से लेकर विकल्प के रूप में एक राजनैतिक दल को खड़ा किया, आज भाजपा जो भी है वह दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो नींव डाली थी उसी का प्रतिफल है। भाजपा एक अलग प्रकार का दल है।हम किसी भी तरह सत्ता की लालसा पाने वालों का झुंड नहीं हैं। हम एक दल नहीं वरन एक आंदोलन हैं।

जिला मीडिया प्रभारी के अनुसार प्रमुख रूप से महेश त्रिवेदी संजय कटियार, शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, गिरीश बाजपेयी, वन्दना गुप्ता, अर्जुन बेरिया, वीरेन्द्र दिवाकर, सत्यम शुक्ला, गोलू शुक्ला आदि रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र