पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पूर्व संध्या पर श्रद्धा सुमन

कानपुर, शुक्रवार 24सितम्बर 2021 आश्विन मास शुक्ल पक्ष तृतीया तदुपरि चतुर्थी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज कानपुर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें भाजपा संगठन सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा याद किया गया।

पनकी गंगागंज शंभू विला में भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्ष नरेश तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी डॉ राम कुमार पाल, सुनील तिवारी, गंगा सिंह आदि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा किए गए समाज के उत्थान के कार्यों को याद किया गया। 

रतनपुर वार्ड 50में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सेक्टर में सेवा सप्ताह संकल्प के कार्यक्रम पार्षद गुड्डू अवस्थी के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शिवाकांत शुक्ला जिला कार्य समिति सदस्य कानपुर उत्तर की अगुवाई में संपन्न हुआ।

कल्याणपुर विधानसभा मण्डल कल्याणपुर, मण्डल नारामऊ में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीन दुखियों के उजियारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या वेला पर पन्नाप्रमुखों व बूथ समिति से परिचयात्मक बैठक शक्ति केंद्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गयी। चर्चा मेें मोदीजी को जनकल्याण के लिए समर्पित बताया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पांडे जी, शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ अध्यक्ष, बूथ के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख एवं सम्मानित कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती की पूर्व संध्या पर बूथ पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक की। निराला नगर मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।

जिसमे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद नारायण शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, वार्ड 7 के पार्षद गिरीश चंद्र जी, अनिल त्रिपाठी सेक्टर के प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह, देवेंद्र संभरवाल, विनय पांडे, संदीपन अवस्थी, सेक्टर के संयोजक रोहित कनौजिया, सेक्टर के संयोजक अमरेंद्र दीक्षित, सेक्टर संयोजक पंकज शर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष पंजाब सिंह, मंडल के उपाध्याय राजन गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज पासवान, रिशु कनौजिया, अरविंद कुमार कुशवाहा वार्ड 84 अध्यक्ष, बूथ नंबर 30 31 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 से लोग उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र