दिव्यांगों के पास खुद चल कर गए उपमुख्यमंत्री

हर व्यक्ति की समस्या का किया जाएगा समुचित समाधा- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, मंगलवार 07सितम्बर 2021 (सूवि) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तदुपरि शुक्ल पक्ष प्रतिपदा वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास 7-कालिदास पर आज फिर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में आगन्तुकों की भारी भीड़ रही। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य ने कई मामलो के निस्तारण के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियो व जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

उन्होने कहा किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। हर एक व्यक्ति की समस्या का समुचित व त्वरित गति से समाधान कराया जायेगा। याचको में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व दिव्यांग भी शामिल शामिल रहे।

उपमुख्यमंत्री दिव्यांगों के पास चल कर खुद गए उनसे प्रार्थना पत्र लिया, उनकी बात को पूरी गंभीरता से समझा और उनकी समस्या के निस्तारण का विश्वास दिलाया। कासगंज और कौशाम्बी के कुछ भूमि विवाद के मामलो मे अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च स्तरीय टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए और न्याय दिखाया जाय, कहा कि कोई गलत फैसला नहीं लेना है, जो हकीकत हो उसी के अनुरूप सही फैसला लें, मामलों के निस्तारण मे किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नही होना चाहिए।

कौशाम्बी के एक प्रकरण मे फरियादी द्वारा बताया गया कि कतिपय व्यक्ति ने विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया और पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।, इस प्रकरण मे उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वह अभियोग पंजीकृत कराकर उचित कार्यवाही करें।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र