- वर्ष 2020 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा
- डाॅ0 मंजरी शुक्ला को सुभद्रा कुमारी चैहान महिला बाल साहित्य सम्मान मिलेगा
लखनऊ, बुधवार 20अक्टूबर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित ‘‘बाल साहित्य संवर्द्धन’’ योजना के तहत 07 बाल साहित्यकारों को ‘‘बाल साहित्य पुरस्कार 2020’’ से सम्मानित किया जायेगा।
हरियाणा की डाॅ0 मंजरी शुक्ला को सुभद्रा कुमारी चैहान महिला बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान श्याम पलट पाण्डेय को, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान डाॅ0 अनिता भटनागर जैन को, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान श्याम नारायण श्रीवास्तव को दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त डाॅ0 रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान रवीन्द्र प्रताप सिंह को, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान सुश्री कल्पना कुलश्रेष्ठ को तथा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान सिराज अहमद को दिया जायेगा। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार रूपये है। सम्मानित बाल साहित्यकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर अलंकृत किया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत बाल साहित्य सम्मानों हेतु गठित समिति की बैठक आज डाॅ0 सदानन्द प्रसाद गुप्त कार्यकारी अध्यक्ष उ0प्र0 हिन्दी संस्थान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विचार कर समिति द्वारा बाल साहित्य सम्मान हेतु निर्णय लिये गये।
addComments
एक टिप्पणी भेजें