जीका पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद

कानपुर, शनिवार 13नवम्बर 2021 (सूवि) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष दसवीं शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर में लगातार जीका प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने काजी खेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर, वहां की जा रही जीका के रोकथाम हेतु की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण कर।

जीका पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीम द्वारा सर्वे किया गया कि नहीं, इस पर परिजन द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि कंट्रोल रूम से आपके पास कॉल आई इस पर परिजनों द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम से सुबह-शाम कॉल आ रही है। 

निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0एन0 सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र