उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ, बुधवार 03नवम्बर 2021 (सूवि) कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृृतिक धरोहर हैं। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता।

दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।

श्री दीक्षित ने दिपावली के अवसर पर समूचे जगत के साथ ही समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र