निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

कानपुर, रविवार 07नवम्बर 2021 (सूवि) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तृतीया शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तगर्त आज आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, महोदय द्वारा किये गये निरीक्षण की रिपोर्ट।

उक्त विशेष अभियान में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर, महोदय द्वारा 211-कल्याणपुर एवं 213-सीसामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निम्न मतदान केंन्द्रो का निरीक्षण किया गया।

211-कल्याणपुर विधानसभा

  1. सेंन्ट फ्रांसिस जेवियर इण्टर कालेज, अशोक नगर, कानपुर नगर में कुल 03 बूथ(335-337) स्थित है। सभी बूथों पर बी0एल0ओं0 उपस्थित पाये गयें।
  2. कु0 उद्यान बलिका इंटर कालेज, फातिमा कान्वेन्ट, अशोक नगर, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र पर 07 बूथ (328-334)स्थित है। उक्त सभी मतदेय स्थलों पर बी0एल0ओं0 उपस्थित पाये गये।
  3. कानपुर विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्वरूप नगर , कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र पर (324-327) कुल चार बूथ स्थित है। सभी बूथों पर बी0एल0ओं0 उपस्थित पाये गये। 

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय, द्वारा बूथ पर उपस्थित बी0एल0ओ0 से बूथ का EP रेशियों, Gender रेशियों, और प्राप्त हो रहे फार्मो आदि के बारें में जानकारी ली गयी। EP रेशियों, एवं Gender रेशियों, को ठीक करने तथा प्राप्त फार्मो की गहनता से जाॅच कर नाम सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये।

213-सीसामऊ विधानसभा

  1. नगर निगम बलिका इण्टर कालेज, चुन्नीगंज, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र पर भाग संख्या 34-40 कुल 07 बूथ है सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 उपस्थित पाये गये।
  2. गवर्नमेंट इण्टर कालेज, कर्नलगंज, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र पर भाग संख्या 38-60 कुल 13 बूथ है सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 उपस्थित पाये गये।
  3. बी0एन0एस0डी0 इण्टर कालेज, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र पर भाग संख्या 74-80 कुल 07 बूथ है सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 उपस्थित पाये गये।

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय, द्वारा बूथ पर उपस्थित बी0एल0ओ0 से उनकी भाग संख्या EP रेशियों, एवं Gender रेशियों, को ठीक करने तथा प्राप्त फार्मो की गहनता से जाॅच कर नाम सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र