जन विश्वास यात्रा कानपुर दक्षिण में 1 जनवरी को

कानपुर, गुरुवार 30दिसम्बर 2021 (सूत्र) पौष मास कृष्ण पक्ष एकादशी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के 6 कोनो से हर विधानसभा क्षेत्र में जा रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा कानपुर दक्षिण में कैलेंडर के नये साल के पहले दिन 1 जनवरी को आएगी।

यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्य पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्थलों, चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा घाटमपुर से चलकर पांडु नदी से कानपुर दक्षिण जिले में प्रवेश करेगी। नौबस्ता बंबा से मुड़कर खाडेपुर, जरौली, कर्रही होते हुए होटल सनसिटी में रात्रि विश्राम करेगी। 

अगले दिन 2 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे यात्रा का प्रारंभ सनसिटी होटल से होगा। यात्रा तीनों विधानसभाओं महाराजपुर, किदवई नगर व छावनी से होते हुए घंटाघर से कानपुर उत्तर जिले में प्रवेश करेगी। जिला महामंत्री शिवराम सिंह को यात्रा संयोजक बनाकर उत्तरदायित्व सौंपा क्या है। यात्रा के स्वागत के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर यादव, विधायक महेश त्रिवेदी, रघुनंदन सिंह भदोरिया, उमेश निगम, अनिल दिक्षित, संजय कटियार, अनुराग शुक्ला, शिवम मिश्रा आदि लोगों ने सहभागिता की।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र