महिला,पिछड़ा,अनुसूचित, अल्पसंख्यक को साधने को भाजपा का सामाजिक सम्पर्क अभियान

लखनऊ, मंगलवार 18जनवरी 2022 (सूवि) मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा में सरगर्मियां बढ़ रही हैं। अनुसूचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग एवं महिलाओं से दिली नाता जोड़ने के लिए भाजपा दक्षिण जिला इकाई ने सामाजिक सम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

अभियान के तहत पार्टी ने हर वर्ग के मतदाताओं को रिझाने के खातिर अपने महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा को मैदान में उतार दिया है।

सभी मोर्चों के नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता घर- घर जाकर आम जनता को श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं व किसानों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक" पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास" बांट रहे हैं।

अभी तक विधानसभा प्रत्याशी घोषित ना होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को केवल पार्टी चुनाव चिन्ह "कमल " याद रखने की अपील कर रहे है।

दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने ,127वां संविधान संशोधन पारित करने, 27% आरक्षण और अखिल भारतीय कोटा योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पीजी मेडिकल/ डेंटल कोर्स चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर में 10% आरक्षण जैसी पहल के बारे में बताएंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने समाजिक वर्ग में भी विशेष रूप से सरकार की उपलब्धियों एवं अब तक समाज को मिले लाभ की चर्चा कर याद दिलाने को कहा गया है। महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पाँच- पाँच कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर सभी बूथों पर घर- घर जाकर सामाजिक संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

महिला मोर्चा की टोली घर घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर उज्जवला योजना, निःशुल्क राशन वितरण, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, सुकन्या समृद्धि, फ्री सिलाई मशीन आदि योजनाओं के बारे में चर्चा कर फीड बैक लेंगी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र