जबरदस्त पंजाबियों के समर्थन से भाजपाई हुए गदगद

  • माताओं और बहनों ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेदी का फूल वर्षा से किया स्वागत
  • गोबिन्द नगर मे महेश को पंजाबियों के जबर्दस्त समर्थन से भाजपाई गदगद।

कानपुर, शुक्रवार 11फरवरी 2022 (सूवि) मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष दसमी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। किदवई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के इलाके पंजाबी बहुल गोबिन्द नगर में धुआंधार जनसंपर्क किया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कांग्रसी प्रत्याशी के घर के आसपास बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था।यहां महेश को लोगों ने हाथोंहाथ लिया और फूलमालाओं से उनका जबर्दस्त स्वागत किया। यद्यपि महिलाओं ने छज्जों से खडे होकर उन पर फूल बरसाए।

जनसंपर्क की शुरुआत पूर्व विधायक के निवास से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित गुलाटी गेस्ट हाउस से पूर्वान्ह 11 बजे से हुई। जनसंपर्क से काफी पहले ही भाजपाई उक्त गेस्ट हाउस के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।पास ही कांग्रेसी प्रत्याशी का निवास होने से भाजपाई पूरे जोश मे दिखे।यहां प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के पहुचते ही भाजपाइयों का जोश काफी हाई हो गया।भाजपाइयों ने इस जनसंपर्क को महाजनसंपर्क का नाम दिया था।इसी हिसाब से भाजपाइयों ने जबर्दस्त तैयारी भी की थी। काफी बडी संख्या में महिलाएं, नौजवान सभी इस महाजनसंपर्क का हिस्सा बने।ढोल ताशे की जबर्दस्त थाप व गगनभेदी नारो के साथ भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क की शुरुआत ब्लाक-1 से की। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी अपने तमाम इलाकाई समर्थकों के साथ उक्त मुहल्ले में पहुचते है मौजूद लोग उन्हें फूलमालाओं से लाद देते है इसके बाद वह घर-घर जाकर खुद ही पिछली सरकार व अपने कामकाज के बारे मे पूछते है तो लोग उन्हे सरकार के कार्यों को बेहतरीन बताते है।

लोगो ने उन्हें बताया कि ऐसा इस सरकार मे पहली बार हुआ कि पात्र के घर खुद ही चलकर सरकारी कर्मचारी आए और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जबकि पहले सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पता ही नही चलता था, लाभ मिलने की तो बहुत दूर की बात। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने ब्लाक -1से 5 तक लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की और बुजुर्गों के पैर छूकर उनसें जीत का आशीर्वाद लिया। 

जगह जगह क्षेत्र की महिलाओं ने भी उनका तिलक कर जीत का आशीर्वाद दिया। महेश त्रिवेदी ने कहा कि उक्त पूर्व विधायक ने 15 साल तक लोगों का केवल उत्पीडन ही किया और इसमे भी सबसे ज्यादा अपनी पंजाबी बिरादरी के ही लोगों को सताया। लोग भय के कारण इन्हें वोट देते थे न कि इनके अच्छे कार्यो के कारण। किस धार्मिक स्थल का प्रधान/अध्यक्ष कौन होगा। इन विधायक के गुर्गे ही तय करते थे। मैने केवल जनता के दिलोदिमाग मे बैठे इस डर को दूर किया।

जनसंपर्क मे प्रमुख रुप से नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य, सरदार हरप्रीत सिंह स्वीटी,अमित मल्होत्रा, सुनील कुमार नारंग, देवेंद्र सब्बरवाल, आभा द्विवेदी, सर्वेश सोनकर, शम्मी भल्ला, रणविजय सिंह राठौर, रोहन कपूर आदि थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र