जाम की समस्या से अब मिलेगा छुटकारा

  1. उन्नाव एवं शुक्ला गंज से आने वाले लोगो को मिलेगा सुगम यातायात 
  2. 11 मार्च 2022 को कैंट आरओबी रेलवे उपरगामी पुल होगा प्रारम्भ
  3. शेष रह गए समस्त कार्य को प्रत्येक स्थिति में दिन रात युद्ध स्तर पर किया जाए पूर्ण
  4. सेतु निगम पुल के प्रारम्भ में लगाया जाए साइन बोर्ड
  5. पुल में यातायात नियमों के मानक पर की जाए रोड पेटिंग

कानपुर, सोमवार 07मार्च 2022 (सूवि) फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पंचमी बसंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जाम की समस्या से जनपद वासियों को शीघ्र छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इस संदर्भ में उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कैंट रेलवे ऊपरगामी आरओबी पुल के निरीक्षण के दौरान दिए। 

उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में 11 मार्च 2022 को पुल प्रारंभ हो जाए। शेष रह गए कार्य को दिन रात युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए पुल निर्माण के साथ साथ पेटिंग, पुल में लगने वाली रेलिंग के कार्य को भी एक साथ किया जाए। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे उपरगामी पुल के प्रारंभ में रेलवे ऊपरगामी पुल का साइन बोर्ड लगाया जाए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र