मंत्री असीम अरूण ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

लखनऊ, रविवार 15मई 2022 (सूवि) वैशाख मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी ग्रीष्म ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों खासतौर से बौद्ध अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है। 

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में मंत्री ने कहा है कि पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, करूणा एवं मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी की तराई में हुआ था।

उन्होंने पूरी मानवता को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उनके बताये हुये मार्ग पर चलकर ही मानवता की सेवा की जा सकती है। श्री अरूण ने कहा कि तथागत बुद्ध को पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। उन्होंने बुद्ध जयंती/बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लाष एवं श्रद्धा के साथ मनाने की कामना करते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र