हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा उप मुख्यमंत्री ने

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा
  • तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित होते हुए आजादी की रक्षा का संकल्प लेने का किया आह्वा

लखनऊ, शनिवार 13अगस्त 2022 (सूवि) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तदुपरि द्वितीया, वर्षा ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजादी के अमृत महोत्सव की पुनीत व पावन बेला पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास 7-कालिदास मार्ग पर तिरंगा झंडा, फहराया और सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह भी अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा फहरायें। 

स्वाधीनता का अमृत महोत्सव के इस महापर्व पर उन्होंने कहा तिरंगा हम सबका गर्व है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पूरे देश और प्रदेश में ऐतिहासिक तिरंगा यात्राओं का आयोजन और हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। यह आयोजन एक ऐतिहासिक जन आंदोलन का साक्षी बन रहा है ।

श्री मौर्या ने कहा की इस कार्यक्रम का उत्साह हर गांव, हर कस्बे और शहर में दिख रहा है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और अधिक मजबूत कर रहा है।हर घर तिरंगा अभियान देश की नई पहचान बन रहा है। एक नए इतिहास का निर्माण हो रहा है ।हर घर तिरंगा अभियान एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान में देश की भक्ति और शक्ति एक साथ झलक रही है। देश की युवा पीढ़ी में नये उत्साह, नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है ।कहा कि हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा के उल्लास, उमंग,व उत्साह के यह पल, यह क्षण, यह घड़ियां हम सबके मानस पटल पर चिर स्थाई रहेंगी और जब भी हमे इन प्रेरक स्मृतियो की याद  ताजा होगी, हम आजादी के जश्न में अपने को सराबोर  महसूस करेंगे, और देश प्रेम की भावना बलवती होगी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी एवं अमर उजाला टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुये। 1200 फिट लम्बे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यह तिरंगा यात्रा बंगला पुल चौराहा, वीआईपी रोड, लखनऊ से पीएमएस, एल्डिको कालोनी, आशियाना, लखनऊ  तक आयोजित की गयी। उन्होंने यात्रा का शुभारंभ करते हुये यात्रा का नेतृत्व भी किया ।

इस तिरंगा यात्रा में एकेडमी के देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, साथ ही एकेडमी के पदाधिकारी, अमर उजाला समाचार पत्र के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों ने इस तिरंगा परेड में सम्मिलित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से इस तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया, सभी का उत्साहवर्धन किया और कहा कि हम सब लोग स्वाधीनता की रक्षा का संकल्प लेते हुए आगे बढें और आगे बढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र