- श्रीमद्भागवत गीता जयंती के पावन पर्व बड़ी धूम से मनाया गया
- अवसर अवसर पर कानपुर में एक सप्ताह से जगह-जगह पर श्रीमद्भागवत कथा का पाठ चल रहा है
- गीता का ज्ञान महान है, भारत का अभिमान है।
- गायत्री परिवार के लोगों ने भी इस अभियान में बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया
- भारतीय जनता पार्टी तथा एनजीओ ने इस अभियान को जन आंदोलन में बदला
इस आध्यात्म कार्यक्रम के अंतर्गत निरालानगर मंडल में मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी जी के नेतृत्व मे किदवई नगर थाने से जूही गौशाला रोड पर एकत्रित होकर श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार प्रसार व जनजागरण हेतु आयोजित मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से हुआ।
जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व पार्षद शिवकांती शुक्ला, मण्डल उपाध्यक्ष पंजाब सिंह, मण्डल मंत्री गीता देवी, वार्ड 84 के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, आचार्य ललित किशोर शुक्ला जी, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अमित बाजपेई, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी, रानी गौड़, अनूसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनोद गौतम, सेक्टर संयोजक रेशू कनौजिया, सुभेन्द्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष विकास दुबे एवं सभी मंडल पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
addComments
एक टिप्पणी भेजें