जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत

लखनऊ, गुरुवार 30मार्च 2023 (सूवि) चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी, बसंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के जैतीपुर-अजनैन रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उ0प्र0 के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के जैतीपुर-अजनैन रेलवे स्टेशन के मध्य कि.मी. 38/5-7 (रेलवे मार्ग डी-स्पेशल) पर स्थित रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना हेतु रू0 5 करोड़ 73 लाख 91 हज़ार की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गयी है। आर0ओ0बी0 का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी और सफर आसान हो सकेगा।


टिप्पणियाँ