पनकी मन्दिर की ओर जाने वाले प्रवेश मार्ग के चौराहें को समुचित आई-लैण्ड की तरह विकसित किये जाने हेतु निर्देशित

कानपुर नगर। बुधवार 28जून 2023 (सूवि) आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष दसमी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर।जिलाधिकारी, कानपुर नगर विशाख जी0 द्वारा कानपुर नगर के प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण हेतु कालपी रोड, पनकी आदि क्षेत्रों का नगर आयुक्त, शिवशरणप्पा जी0एन0, एन0एच0ए0आई0, कानपुर स्मार्ट सिटी एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तथा अटल घाट के सामने कानपुर विकास प्राधिकरण के वित्त पोषण से सिंचाई विभाग द्वारा चौड़ी करायी जा रही सड़क व बॉटेनिकल गार्डेन का भ्रमण किया गया।

कानपुर नगर के प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में कालपी रोड, पनकी आदि क्षेत्रों के भ्रमण के कालखंड में उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये:-

o झांसी-इटावा मार्ग से कानपुर नगर की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग पर समुचित साइनेज बोर्ड लगाये जाने हेतु एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

o कालपी रोड से सेल की ओर से कानपुर शहर में प्रवेश करने वाले चौराहें को टेक-अप कर उसके सौन्दर्यीकरण हेतु प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा चौराहें को पनकी धाम की थीम विकसित कर सौन्दर्यीकरण कराने हेतु के0डी0ए0 को एवं चौराहें के चौड़ीकरण हेतु एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

o जिलाधिकारी द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिये गये कि प्रवेश-निकास प्वाइन्ट पर समुचित Carriage way होनी चाहिए एवं चौराहें पर अनावश्यक लगे हुये होर्डिंग्स बैनर को हटाते हुये इसे ट्रैफिक आई-लैण्ड की तरह विकसित करें। 

o चौराहे से कानपुर की तरफ आने वाली रोड के चौड़ीकरण एवं का प्रस्ताव तैयार किये जाने हेतु पी0डब्लू0डी0 के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चौराहें के किनारे गड्ढे को तालाब एवं पाथवे के रूप में विकसित कर इसके सौन्दर्यीकरण हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।

o सड़क के किनारे मिले अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने एवं सड़क के किनारे पार्किंग की जगह चिन्हित करने एवं सार्वजनिक शौचालयें इत्यादि का निर्माण कराये जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।

o उपरोक्त कार्यो हेतु नगर निगम, के0डी0ए0, एन0एच0ए0आई0, केस्को, पी0डब्लू0डी0 विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के दिये गये निर्देश।

o उपाध्यक्ष महोदय द्वारा पनकी मन्दिर की ओर जाने वाले प्रवेश मार्ग के चौराहें को समुचित आई-लैण्ड की तरह विकसित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

o मार्ग में आने वाले बिजली के खम्बों को शिफ्ट किये जाने हेतु केस्को एवं चौराहें पर अनावश्यक होडिंग्स बैनर आदि को हटाये जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।

o उक्त चौराहें को पनकी धाम के थीम पर विकसित किए जाने हेतु के0डी0ए0 टेक-अप करे एवं इसका फोकस लाईट, ग्रीनरी इत्यादि पर रखते हुये सौन्दर्यीकरण कर विकसित करे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र