दुनिया ने युद्ध और भारत ने विश्व को बुद्ध दिया - जयवीर सिंह

  • बौद्ध परिपथ पर आयोजित 10 दिवसीय बुद्धिष्ट कानक्लेव-2023 
  • धम्म यात्रा के कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री शामिल हुए

लखनऊ। सोमवार 20नवम्बर 2023 (सूवि) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष अष्टमी, हेमंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर।उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा, करूणा एवं दया के कालजयी संदेश युगा-युगों तक मानव समुदाय को प्रेरणा देते रहेंगे।

भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए जो मार्ग दिखाये उस पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व ने जहॉ एक ओर युद्ध दिया वहीं भारत ने पूरी दुनिया के लिए बुद्ध दिया। उनके शांति के संदेश आज के दौर में और भी प्रासंगिक हैं।

पर्यटन मंत्री आज लखनऊ के आलमबाग स्थित बौद्ध बिहार शांति उपवन वीआईपी रोड पर बुद्धिष्ट कानक्लेव को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में बुद्धिष्ट श्रद्धालुओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीर्थ स्थल मौजूद हैं। जहॉ विश्व के कोने-कोने से बौद्ध अनुयायी भारी संख्या में दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध परिपथ के अंतर्गत आने वाले तीर्थ स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने कहा कि उ0प्र0 में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधायें सुलभ कराई जा रही हैं। उन्होंने लाइट आफ बुद्ध धर्म फाउन्डेशन इण्टरनेशनल द्वारा बौद्ध परिपथ पर 10 दिवसीय बुद्धिष्ट कानक्लेव के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इसके साथ ही इस कानक्लेव में देश-विदेश से आये हुए बौद्ध अनुयायियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

मा0 मंत्री जी ने इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष स्व0 भंते शांति मित्र के चित्र पर मल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर सम्पूर्ण धम्मपद का अखण्ड पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व एशिया के बौद्ध देशों-कम्बोडिया, थाईलैण्ड, लाओस, पीडीआर, श्रीलंका, वियतनाम, म्यानमार, जापान, मलेशिया के बौद्ध भिक्षु के अलावा यूरोपी देश अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील के श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं। बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम मुम्बई एवं नागपुर से आये कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को बुद्ध धर्म फाउण्डेेशन इण्टरनेशनल की कार्यकारी निदेशक डा0 वांगमो डिक्सी व ब्रिटेन से आये डा0 रिचर्ड डिक्सी ने भी सम्बोधित किया। पर्यटन महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव श्री मुकेश मेश्राम ने भी बौद्ध दर्शन एवं प्रदेश मंे बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र