उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को किया सम्बोधित

  • उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का किया अवलोकन
  • उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया, प्रमाण पत्र

लखनऊ। सोमवार 08जनवरी 2024 (सूवि) पौष मास कृष्ण पक्ष द्वादशी, शरद ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत जनपद लखनऊ के विकास खण्ड मलिहाबाद के ग्रामसभा जिन्दौर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, सहित अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये। हस्तशिल्पियों को टूल किट, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा गरीबों को कम्बल वितरित किए।

उप मुख्यमंत्री द्वारा बाल विकास पुष्टाहार, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन, ग्राम्य विकास, मत्स्य विभाग, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, खाद्य रसद, राजस्व विभाग बैकिंग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया। बच्चों को को अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने महिलाओं एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के संदर्भ में जानकारी भी लिया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है।मोदी की गारंटी गाड़ी’’ द्वारा वंचित/छूटे लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है उप मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत जनपद आगमन पर ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ के निमित्त भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से उपर उठने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने तथा भारत की एकता को सुदृढ़ रखते हुए देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने तथा एक अच्छे नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाने से सम्बंधित शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्यों विस्तार से प्रकाश डाला।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पंच प्रण के संकल्प को व्यवहारिक धरातल पर उतारने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का शुभारम्भ किया गया है। जिसका उद्देश्य पूरे देश के अन्दर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना, किसी भी योजना से वंचित रह गये पात्र महिला/पुरूष लाभार्थियों को आच्छादित करना तथा योजनाओं के लाभ से आच्छादित हो चुके लाभार्थियों द्वारा उनके सफलता की कहानी उन्ही की जुबानी शेयर किया जाना है।

 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जो विगत 15 नवम्बर 2023 को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महानायक जनजाति विरसा मुण्डा जी के पावन जयन्ती के अवसर पर शुभारम्भ किया गया था, यह 26 जनवरी 2024 तक निरन्तर जारी रहेगी। 

इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संकल्प लेकर बिना किसी भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाना है। उन्होने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री जी के इन संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा और ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को सफल बनाकर हर एक शोषित, गरीब, वंचित, जन तक शासन की योजनाओ का लाभ पहुंचाकर उसके जीवन में परिवर्तन लाकर वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया के सामने एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना होगा।

टिप्पणियाँ