कलम एक स्वैच्छिक संस्था ने किया गर्म कपड़े का वितरण

कानपुर। गुरुवार 01फरवरी 2024 (सूत्र) माघ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी, शिशिर ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। कानपुर नगर में कलम एक स्वैच्छिक संस्था के द्वारा संकल्पित 2100 कमल बांटने के लक्ष्य को आज पूरा करते हुए कल्याणी माता मंदिर में गर्म कपड़े एवं कंबल जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्टअतिथि श्रीमती स्मृति त्रिपाठी मैनेजर बैंक ऑफ़ इंडिया गीता नगर को देशी गाय के गोबर से निर्मित गोमय गोपाल संस्था के सदस्यों द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक गंगासरण मिश्र (बालाजी) जनसेवक को संस्था की ओर से शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और साल विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मृति त्रिपाठी जी के द्वारा भेंट कराए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगासरण मिश्रा (बालाजी), ऊषा मिश्रा, पूर्व पार्षद व संस्था के महामंत्री गोपाल गुप्ता, सचिव डा विपिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष मंजू मिश्रा, अनुपम कुमार निगम, कमलेश वाजपेई, मार्कंडेय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र