सपा प्रदेश प्रवक्ता रिचा की मां के निधन पर शोक

प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह की माता श्रीमती शान्ति देवी के आकस्मिक निधन पर सपाईयों ने शोक प्रकट किया

प्रयागराज, शनिवार 02 जनवरी 2021 पौष मास कृष्ण पक्ष तृतीय २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह की माता श्रीमती शान्ति देवी पत्नी वीरपाल सिंह का शुक्रवार को शिवपुरी कालोनी गोविन्दपुर स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया था। 

संगम पर अस्थि विसर्जन के मौके पर उनके पुत्र राघवेन्द्र सिंह, विजय सिंह, रिचा सिंह काफी भावुक हो गए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पहुँच कर शोक प्रकट किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार जनो को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। 

शोक प्रकट करने वालों में महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, पंधारी यादव, रविन्द्र यादव रवि, पिन्टू यादव, अस्करी, जयभारत यादव, ओ पी यादव आदि थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र