चालू कार्यों के लिए धन का आवंटन

राज्य/प्रमुख/अन्य जिला योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 16 चालू कार्यों हेतु रू0 51 करोड़ 55 लाख 05 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ, बुधवार 20 जनवरी 2021 पौष मास शुक्ल पक्ष सप्तमी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। 
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 16 चालू कार्यों हेतु रू0 51 करोड़ 55 लाख 05 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। 
इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 16 कार्यों में जनपद अम्बेडकरनगर व अयोध्या में 02-02 तथा आगरा, झांसी, मुजफ्फरनगर, बरेली, देवरिया, मिर्जापुर, आजमगढ़, उन्नाव, सम्भल, एटा, सिद्धार्थनगर तथा लखनऊ में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अक्षरसः अनुपालन करने के निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र