पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि देते प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल, ज्ञानू मिश्रा, अखिलेश अवस्थी आदि। 
कानपुर, गुरुवार 11 फरवरी 2021 माघ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। आज भाजपा निराला नगर मंडल के उपाध्यक्ष सुखविंदर के निवास तथा अन्य कई स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस पुण्यतिथि पर उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर तथा उनके सिद्धांतों पर अपने विचारों को व्यक्त किया और उनके मानव वादी विचार को चरितार्थथ करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति केे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए विचार विमर्श कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संपूर्ण जीवन शैली को विस्तार से बताया गया और उनके देश के प्रति संपूर्ण योगदान के बारे मे चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष वीना आर्या, प्रमोद अग्रहरि बार्डर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जर्नलिस्ट सेवा परिषद के चेयरमैन संजय कुमार मिश्र

अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 53 वीं पुण्यतिथि को देश ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया जगह-जगह लोगों ने पंडित उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जन्म से लेकर बलिदान तक के जीवन वृत्त को याद किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली।

कल्याणपुर मंडल के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि देते पार्षद गुड्डू अवस्थी
एकात्म मानववाद के पुरोधा पं• दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर जूही मण्डल के अंतर्गत बूथ न० 28 मे पुष्पांजलि अर्पित करते प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो विकास दुबे, जूही मण्डल अध्यक्ष तथा 
 कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र