डाॅ0 हेडगेवार ने समर्पित भाव से की थी राष्ट्रसेवा- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, गुरुवार 01 अप्रैल 2021 चैत्र मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डाॅ0 केशव बलिराम हेडगेवार की जयन्ती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि डाॅ0 हेडगेवार ने निःस्वार्थ और समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा की थी। डाॅ0 हेडगेवार की जयन्ती पर उन्होंने आज अपने सरकारी आवास-7 कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री ने डाॅ0 हेडगेवार के जीवन दर्शन व सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुये उनके अनुशासन, वैचारिक और प्रबन्धन मंत्रो की जानकारी दी। उन्हांेने कहा नागपुर में जन्मे डाॅ0 हेडगेवार के अन्दर देशप्रेम व समाजसेवा के प्रति गहरी संवेदनशीलता थी, उन्हें व्यक्गित पद और प्रतिष्ठा की कोई लालसा नहीं थी। उन्होने खेल खेलकर, देशभक्ति के गीत गाकर व आपसी चर्चा करके लोगों के शारीरिक व बौद्धिक विकास में अपना योगदान दिया तथा स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही। उन्हांेने अपने व्यक्तिगत जीवन की कठिनाईयों को कभी महत्व नहीं दिया, बल्कि समाज व संगठन के लिये हमेशा समर्पित रहे। श्री मौर्य ने कहा कि डाॅ0 हेडगेवार का जीवन अनुकरणीय व युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। डाॅ0 हेडगेवार कहते थे कि अपने व्यक्तिगत जीवन को निखारो और फिर अपनी इच्छा से अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाओ।

श्री मौर्य ने डाॅ0 हेडगेवार के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुये कहा कि भारत माता के महान सपूत डाॅ0 हेडगेवार बहुत ही धैर्यवान, दूरदर्शी व सरल स्वभाव के थे। 13 वर्ष की उम्र में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। सामान्य जनता में स्वतंत्रता की प्रखर चाह का निर्माण करने में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। वह बचपन से ही क्रान्तिकारी प्रवृत्ति के थे। डाॅ0 हेडगेवार ने भारत की गुलामी के कारणों को बहुत ही बारीकी से पहचाना और इसके स्थायी समाधान हेतु कार्य किया। डाॅ0 हेडगेवार का सम्पूर्ण जीवन राष्टसेवा के लिये समर्पित रहा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र