जनपद वासियों के लिए अच्छी बात

कानपुर, सोमवार 24मई 2021 (सूवि) वैशाख मास शुक्ल पक्ष द्वादशी ग्रीष्म ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों में निरन्तर गिरावट आ रही है, यह जनपद वासियों के लिए अच्छी बात है। किंतु जनपद वासियों को लापरवाही नही बरतनी है। 

सोशल डिस्टेंसिंग जो कि सोशल वैक्सीन है इसका पालन करना है, मास्क लगाकर रखें तथा अपने हाथों को धोते रहे, भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचे इस बात का विशेष ध्यान सभी को रखना है। 

जिलाधिकारी द्वारा आज आरआरटीटी टीम के द्वारा किए जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रभु निष्ठा अपार्टमेंट लाजपत नगर में पॉजीटिव आने वाले व्यक्ति के परिवार से स्वयं जाकर उनकी स्थिति के विषय मे जानकारी करते हुए पूछा कि आपके घर मे अलग अलग कमरे है, परिवार में कितने लोग है इस पर सम्बंधित द्वारा बताया गया कि अलग अलग रूम है घर मे तीन लोग है। 

जिलाधिकारी द्वारा उनके घर जाकर अपने सामने आरआरटीटी द्वारा होम आइसोलेशन किट का वितरण कराते हुए उनकी पल्स की जांच कराई ,जो 98 पल्स सभी लोगो की थी। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपना ध्यान रखे अपना पल्स नामते रहे यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल 18001805159 नम्बर पर सूचना करे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र