दिव्यांगों के पास खुद चलकर गये उपमुख्यमंत्री

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगों से की मुलाकात
  • विभिन्न जनपदों से आये तमाम लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
  • श्री मौर्य ने जनता दर्शन में आये मरीजों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश
  • समस्याओं का किया जाय त्वरित निदान- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, सोमवार 28जून 2021 (सूवि) अषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 3 दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। 

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित 200 सैकड़ा से अधिक लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्सन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अधिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास, सड़कों, शादी हेतु सहायता, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। 

जनता दर्शन में आए दिव्यांगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। आवास पर आये मरीजों के इलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कासगंज के वीरपाल सिंह लोधी ने बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने ,हरदोई के सुनील कुमार त्रिपाठी ने मकान व प्लाट पर जबरन हो रहे कब्जे को रुकवाने , कानपुर के ओम प्रकाश गुप्ता ने केडीए से फाइल खोजवाने, फिरोजाबाद के रघुवीर सिंह ने दबंगों द्वारा मकान पर कब्जा करने ,चंदौली की सुनीता देवी ने आवास दिलाने, धोबी घाट बचाओ समिति चंदौली के राकेश कनौजिया आदि ने धोबी घाट के निर्माण हेतु धन दिलाने, प्रतापगढ़ के एजाज अहमद ने भूमि विवाद में दबंगों से मुक्ति दिलाने बाराबंकी के आदित्य शुक्ला ने कथित अपराधियों पर कार्रवाई करने, कानपुर नगर के राकेश सोनकर ने आवास दिलाने, वाराणसी की सावित्री ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, मेरठ के विपिन कुमार आदि ने दलित समाज का कथित भूमाफियाओ से शोषण रोकवाने शाहजहांपुर की कृष्णावती ने दबंगों द्वारा भूमि पर से कब्जा रूकवाने ,मऊ की किरण साहनी ने दीवाल बनवाने में अवरोध पैदा कर रहे लोगो पर कार्यवाही करने, भदोही विकास मंच के अभिषेक पांडे ने भदोही के धनतुलसी और प्रयागराज के डेंगुरपुर के बीच पीपा पुल के स्थान पर पक्का पुल बनवाने, जैसी समस्याएं रखी, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी कानपुर व बहराइच सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

जनता दर्शन में जनपद एटा से दिव्यांगजनों में संजय कुमार, लखनऊ से मुशीर आलम, आजमगढ़ से राकेश सोनकर, बाराबंकी से अंजनी गौड़ आदि ने उपमुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। जनता दर्शन के दौरान कई प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी उपमुख्यमंत्री जी से मिले।

उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र