लौह पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कानपुर, गुरुवार 16दिसम्बर 2021 मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी हेमंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। 

सरदार पटेल को जूही लाल कालोनी अंबेडकर नगर में जूही मंडल भाजपा किसान मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई तथा इस अवसर पर उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया। वह अखण्ड भारत के शिल्पकार थे। डॉ समरदीप पांडे ने कहा कि सरदार पटेल, संविधान सभा की मौलिक अधिकार समिति के अध्यक्ष थे उन्होंने संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष बाबा साहब का साथ देने वाले त्याग की प्रतिमूर्ति, देश के अन्नदाता किसानों और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित थे। 

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर फोटो पर माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमे मुख्य रूप मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत, मंडल मंत्री सुशांत शील, मंडल महामंत्री बंटी अग्रवाल, वार्ड नंबर 7 के वार्ड अध्यक्ष पंडित आचार्य ललित किशोर शुक्ला, निराला नगर मंडल के मंडल मंत्री गीता देवी एवं बूथ अध्यक्ष मालवीय जी, अल्पसंख्यक मोर्चा आदि के लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र