जन विश्वास यात्रा पर जनसैलाब ने की पुष्प वर्षा, हुआ जोरदार स्वागत

  • रथ पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा वे सम्मिलित
  • स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन ने किया जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व
  • कानपुर उत्तर में घंटाघर चौराहे से जन विश्वास यात्रा के रथ पर सवार हुए प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्य

कानपुर, रविवार 02जनवरी 2022 (प्रतिनिधि) पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का कानपुर दक्षिण जिले में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

रथ पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, क्षेत्री यात्रा संयोजक बाबूराम निषाद, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा होटल सनसिटी से निकली।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्य पटेल ने कहा कि मोदी और योगी आम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। 

यहां पर भाजपा दक्षिण जिला कमेटी के शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, अनुराग शुक्ला, शिवम मिश्रा, विनोद मिश्रा, संजय कटियार, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, संजय कुमार मिश्र, रमाकांत शर्मा, एल बी पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों, पिछड़ा मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

लोगों का विश्वास जीतने व संवाद करने के लिए निकाली जा रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा का किदवई नगर, महाराजपुर, छावनी विधानसभा में लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। भाजपा नेताओं ने यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली महापुरुषों सरदार वल्लभभाई पटेल, चौधरी चरण सिंह, मेजर अविनाश सिंह भदोरिया आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

रविवार को सुबह 10बजे स्वागत के उपरांत यात्रा सनसिटी होटल से चलकर बर्रा बाईपास चौराहा, सचान गेस्ट हाउस चौराहा, सोसायटी मोटर्स तिराहा, दीप टॉकीज तिराहा, लेबर मंडी तिराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, पॉपुलर धर्म कांटा, जूही डिपो चौराहा, बारादेवी, साइड नंबर वन चौराहा, बाबा कुटी, किदवई नगर चौराहा में फूल बरसा कर आम जनमानस ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 

आम जनमानस ने यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया। यात्रा के 6 नंबर गेट पहुँचने पर मनोज पंत, पार्षद अनूप शुक्ला, प्रमोद जायसवाल, हरिशंकर गुप्ता ने फूल बरसा कर स्वागत किया। केसा चौराहा, यशोदा नगर बाईपास, श्री राम चौक चौराहा, काली पूजा चौराहा, गोपाल नगर, महिंद्रा पैलेस आयी।

यात्रा के पीएसी मोड चौराहा पर पहुँचने पर रघुनंदन सिंह भदोरिया, राम बहादुर यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। 

श्याम नगर, मनोज इंटरनेशनल चौराहा, रामादेवी चौराहा, हरजिंदर नगर, सरल नर्सिंग होम, जगाई पुरवा चौराहा से पंडित उपवन चौराहे पर जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पंडित उपवन चौराहे से यात्रा घण्टा घर मार्ग की ओर आगे बढ़ गई। यहाँ पर दिनेश राय, मोहित पांडेय, मनीष त्रिपाठी, रामशंकर वर्मा, लखन ओमर, नरेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र