जीतकर नया इतिहास लिखेगी - विजय बहादुर पाठक

  1. चुनाव कार्यालय का उद्घाटन चैतन्य महाराज अरुण पुरी द्वारा
  2. भाजपा यूपी में पहले से अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास लिखेगी-विजय बहादुर पाठक

कानपुर, सोमवार 24जनवरी 2022 (सूवि) मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष सत्तमी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। किदवई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र त्रिवेदी के कार्यालय का उद्घाटन आज सोमवार को फीता काटकर एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया।

किदवई नगर स्थित मिक्की हाउस के सामने पूर्व मे स्थित भाजपा दक्षिण जिले के कार्यालय पर सोमवार को बाल चैतन्य पुरी महाराज अरुण पुरी महाराज ने फीता काटकर भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र त्रिवेदी के कार्यालय का मंत्रोच्चार के बीच विधिवत उद्घाटन किया।

इस खण्ड काल में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने मोदी-योगी जिन्दाबाद, जय -जय श्रीराम के जोरदार नारे बुलंद किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा यूपी मे पहले से अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास बनाएगी। प्रदेश मे जिस तेज गति से विकास कार्य हुए है वह भी अपने आप मे ऐतिहासिक है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यो एवं नीतियों की इस प्रकार रचना की कि वह समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक आसानी से पहुच सके। अब गरीब प्रशासन व अफसरों के चक्कर नही लगाता बल्कि अब अफसर स्वयं जरूरतमंदों के दरवाजे पहुचकर उन्हें योजनाओं का भागीदार बना रहे है।

उद्घाटन के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष बीना आर्या पटेल, संजय कटियार, किदवई नगर विधानसभा प्रभारी उमेश निगम, महापौर प्रमिला पांडे, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, रोहित मिश्र, प्रकाश वीर आर्य, राम बहादुर यादव, शिवराम सिंह, अखिलेश अवस्थी, मोनू, राजेश श्रीवास्तव, अचल गुप्ता, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र