उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम


लखनऊ । सोमवार 27नवम्बर 2023 (सूवि) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, हेमंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार  को अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास पर  प्रदेश  के विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित गति  से निस्तारण कराये  जाने का आश्वासन दिया। 

उन्होने जन सुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दर्शन में बुजुर्गमहिलाएंपुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युतमार्ग चौड़ीकरण सड़क निर्माण,  आवास दिलानेअवैध कब्जाकानून व्यवस्थारास्ता खुलवानेविकास कार्यमारपीटराजस्व ,अतिक्रमणजमीनी विवादचिकित्सा सहायता आदि थीं।

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आये तमाम लोगों के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लियेसाथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियोंजिलाधिकारियो व पुलिस अधीक्षको सहित कई अधिकारियों से दूरभाष पर भी वार्ता  की।  उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगासबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जायेगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र