बुढ़वा मंगल पर रामेष्ट धाम में सुंदर काण्ड का पाठ एवं भजन

कानपुर नगर। मंगलवार 02सितम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की दसमी (बुढ़वा मंगल) ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर रामेष्ट धाम मंदिर केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में आज संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ और भगवान हनुमान जी के भजनों ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

केशव मधुवन सेवा समिति के अध्यक्ष जयराम दुबे एवम महासचिव राजेन्द्र अवस्थी व कोषाध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा जी ने भगवान का विधिवत श्रृंगार करने के साथ भोग एवं प्रसाद का वितरण आए हुए भक्तों के मध्य किया।

बृज किशोर तिवारी व राजेश तिवारी द्वारा गाए गए सुंदर काण्ड पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने नाचते गाते हुए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में प्रमुखरूप से वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, सी बी मिश्रा, पी के त्रिपाठी, श्रीराम उत्तम,किशोर जी, बी के तिवारी, संतोष स्वामी, आनंद अवस्थी,सुधीर शुक्ला, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, सीमा शुक्ला, बेबी शुक्ला, ऊषा दीक्षित, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, मीरा त्रिपाठी, मुन्नी अवस्थी, विजय लक्ष्मी अवस्थी, जयंती बाजपेई, रेखा वर्माा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ