चन्द्रिका देवी सिद्धपीठ मां जा कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किये दर्शन,पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की

लखनऊ। मंगलवार 30सितम्बर 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य दक्षिरायण, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी (शारदीय नवरात्रि) शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवरात्रि (महाअष्टमी) के पावन अवसर पर मंगलवार को लखनऊ के बख्शी तालाब स्थित माँ चंद्रिका देवी सिद्धपीठ में माता रानी के दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। उन्होने पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। श्री मौर्य ने मन्त्रोच्चर के साथ हवन, पूजन किया व मां भगवती से सर्व कल्याण की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियो को महाष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ चंद्रिका देवी जी की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे,समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, व समृद्धि के द्वार हमेशा खुले रहें।उन्होने माता के चरणो मे शीश झुकाकर प्रार्थना की कि देश का वर्तमान भी अच्छा रहे ,भविष्य भी अच्छा रहे। विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बने। देश की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़े।

कहा कि मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हर बेटी, हर बहन, हर माता आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बने, सशक्त समाज व समृद्ध भारत का आधार बनें।

टिप्पणियाँ