किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे चैधरी चरण सिंह- केशव मौर्या

  1. चैधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे
  2. सरकार किसान हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है-केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ( पीआईबी) बुधवार 23 दिम्बर 2020 मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष नवमी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ आवास पर सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति, महान जन नेता चैधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले चैधरी चरण सिंह के विचार पूरे समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।चैधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे । कहा कि उनका जीवन दर्शन हम सबके लिये अनुकरणीय है। वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

श्री मौर्य ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हितों को सवोर्परि रखते हुये कार्य कर रही हैं। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। श्री मौर्य ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेतों और खलिहानो से होकर गुजरता है।किसान अन्नदाता ही नही, अन्न देवता के तुल्य हैं।

किसानों के कल्याण व उनके चहुंमुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है और इस दिशा में अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र