बोस की 125वीं जयन्ती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया

कानपुर, शनिवार 23 जनवरी 2021 पौष मास शुक्ल पक्ष दसमी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। केशव मधुबन सेवा समिति द्वारा केशव मधुवन पार्क में क्षेत्रीय निवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया। 

संस्था के महासचिव राजेंद्र अवस्थी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजादी दिलाने में प्रमुख भूमिका में रहे। कानपुर से भी उनको विशेष लगाव था। बोस का यह बलिदान देश सदैव याद रखेगा।

भाजपा दक्षिण के भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा की सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम की अग्रिम पंक्ति के नेता थे। देश की आजादी के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। फिर भी देश ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह योग्य थे। भाजपा की मोदी सरकार ने देश पर हुए सच्चे बलिदानियों को यथोचित सम्मान के लिए अग्रणी कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जय राम दुबे, कौशल किशोर दीक्षित, प्रमोद शुक्ला, वीके दीक्षित, श्रीराम उत्तम, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदुम्न अवस्थी, वीके बाजपेई, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र