प्रिया हॉस्पिटल बर्रा मे छापा

कानपुर, शुक्रवार 07मई 2021 (सूवि) वैशाख मास कृष्ण पक्ष एकादशी २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जिलाधिकारी कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्रतिदिन प्राइवेट कोविड फैसिलिटी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। 
इसी क्रम में आज फैमिली हॉस्पिटल आवास विकास, नौबस्ता, प्रिया हॉस्पिटल बर्रा का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले फैमिली हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि एडवांस जमा होने का इंतजार न करें जैसे ही मरीज आए तत्काल उसको एडमिट करें इसमे लापरवाही नही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती मरीजों की स्थिति के विषय में परिजनों को निर्धारित समय पर जानकारी दी जाती रहे। 
मरीजों के इलाज में लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती मरीज के परिजन से रैंडम कॉल कर इलाज के विषय मे जानकारी की तो सम्बंधित परिजन द्वारा बताया गया कि किए जा रहे इलाज से वह संतुष्ट है। उन्होंने पूछा कि ओवर बिलिंग की कोई समस्या तो नही इस पर सम्बंधित द्वारा ओवर बिलिंग की समस्या नही होने की बात कही गई।
जिलाधिकारी ने कहा की ईश्वर से मेरी कामना है की वो जल्दी स्वस्थ्य हो जाए। उन्होंने जनपद वासियों से कहा कि किसी भी कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज के विषय में कोई समस्या हो तो तत्काल हमारे स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं जिनकी ड्यूटी सभी कोविड फैसिलिटी में 24 घण्टे सिफ़्तवार लगाई गई है।
तत्पश्चात उन्होंने बर्रा स्थित प्रिया हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर भी भर्ती मरीज के परिजनों से रैण्डल कॉल कर इलाज के विषय मे जानकारी की तो परिजन ने कहा कि अस्पताल द्वारा किए जा रहे इलाज से मैं संतुष्ट हूँ ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र