100 महिलाओं को इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन दी

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 महिलाओं को दिए इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन

प्रयागराज, सोमवार 12जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज, नागरिक उड्डयन एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज प्रयागराज में 100 महिलाओं को इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन दी ताकि जरूरतमंद महिलाएं किसी पर आश्रित होने के बजाय आत्मनिर्भर बन सकें।

मंत्री नन्दी ने अपने विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं व अन्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेते हुए 100 जरूरतमंद महिलाओं को इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन दिया। मंत्री नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के सभी सेक्टर से करीब 100 महिलाओं को चिन्हित कर बुलाया गया, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मंत्री नन्दी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही अतिथियों ने महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। उनके आत्मनिर्भर होने से समाज में भी बदलाव होंगे। साथ ही एक नए समाज का निर्माण होगा। वहीं महिलाएं अपनी पहचान बना सकेंगी।

मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी व मंत्री नन्दी ने कहा कि महिलाओं के साथ ही जरूरतमंद पुरुषों को भी आत्मनिर्भर बनाने की योजना उन्होंने बना रखी है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं को पांच-पांच हजार रूपये और प्लम्बर का काम करने वालों को प्लम्बर किट और बढई का काम करने वालों को बढ़ई टूल्स दिया जाएगा। यही नहीं मछली बेचने वालों को आईस बॉक्स और साइकिल भी दी जायेगी।

इस दौरान प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही दिल्ली व अन्य शहरों से आए वैश्य समाज के लोग भी मौजूद रहे।

इसके अलावा वैश्य समाज के नन्द किशोर अग्रवाल, कनक अग्रवाल, अशोक बंसल, मुकेश गोयल, भरत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नैनी से दिलीप केसरवानी, चौक के दिनेश विश्वकर्मा, मुट्ठीगंज के किशोरी लाल जायसवाल, मीरापुर के रणविजय सिंह, लल्लू लाल गुप्ता, दीपक सिंघल, प्रियंका गुप्ता, रवि मिश्रा, सुभाष बाजपेयी, पदुम जायसवाल, अनिल केसरवानी झल्लर, प्रमोद मोदी, पदुम जायसवाल, स्वाती गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र