10 अगस्त को 51 विप्रो का सम्मान

  1. भगवान परशुराम युवा महासभा करेगा सम्मान
  2. 10 अगस्त को संत शिरोमणि एवं विप्र विभूति सम्मान
  3. मुख्य अतिथि होंगे पूर्व आई.ए.एस व विधान परिषद सदस्य ए० के० शर्मा 
  4. 51 विप्रो एवं संतों का सम्मान

कानपुर, रविवार 8अगस्त 2021 श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भगवान परशुराम युवा महासभा द्वारा 10 अगस्त को मंदाकिनी रायल साकेत नगर कानपुर में संतो एवं विप्रो का सम्मान किया जायेगा। यह जानकारी प्रेस वार्ता में युवा महासभा के प्रदेश प्रभारी रोहित अवस्थी द्वारा दी गई।

प्रेस वार्ता में रोहित ने बताया पूज्य संतों का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा है संतो के सहारे एवं संतो के आशीर्वाद से ही आने वाली अनेक विपदाए अनेक कष्ट टल जाते है इस समय विधर्मी एवं भारत विरोधी षड्यंत्रकारी शक्तियाँ इसे अलग-अलग कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहती है।

ऐसी स्थिति में संतों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। अंत ही हमारे मार्गदर्शक है संत ही स्वस्थ्य एवं स्वच्छ समाज का निर्माण करते हैं। अतः संतों का सम्मान कर हम भटके युवाओं को दिशा देने का आग्रह करेंगे इस अवसर पर समाज की किसी भी रूप में सेवा करने वाले विप्र को "दिप्र शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, विप्र जन समाज को दिशा देने का कार्य करते है। सामाजिक अव्यवस्थाओं एवं विसंगतियों को दूर कर पथ प्रदर्शक का दायित्व निभाते है। कोरोना काल एवं सामान्य स्थितियों में भी विप्रो की भूमिका सराहनीय रहती है। ऐसे विप्रो का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए० के० शर्मा पूर्व आई.ए.एस. सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ०प्र० रहेंगे जिनके द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी संत शिरोमणि अरूण पुरी जी. पनकी के महन्त कृष्ण दास जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महामंत्री मिथिलेश पाण्डे, निखिलेश दुबे अनिल द्विवेदी सत्येन्द्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहेंगे।

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी रोहित अवस्थी, सोनू पाण्डे दक्षिण अध्यक्ष, धीरज पाण्डे उत्तर अध्यक्ष, सौरभ पाण्डे कानपुर देहात अध्यक्ष, उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र