पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और ’’जय जवान, जय किसान’’ की अवधारणा से विद्यार्थियों को अवगत कराया जायेगा

लखनऊ, बुधवार 29सितम्बर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा 02 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 08ः00 बजे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 

कार्यक्रम के अनुसार इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा उनके जीवन संघर्ष, देश सेवा, जीवन मूल्यों एवं सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने हेतु संकल्प लिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे समस्त जनपदों में संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कायर्क्रम का आयोजन सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गाँधी के जीवन संघर्ष, देश सेवा, जीवन मूल्यों से अवगत कराते हुए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

विशेष रूप से महात्मा गाँधी के ’’अन्त्योदय’’ की अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा स्वच्छ भारत के निर्माण के सम्बन्ध में उनके विचारों को संक्षेप में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। उन्होंने बताया की इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और ’’जय जवान, जय किसान’’ की अवधारणा से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों के मध्य उक्त महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर निबंध, चित्रकला तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए।

इस अवसर पर चित्रकला और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र