जगह जगह पर जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं-मंत्री स्वाती सिंह

  • विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार, सुविधाओं का ध्यान रखना मानती हूं कर्तव्यः श्रीमती स्वाती सिंह
  • मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने अपने सरोजिनी नगर विधानसभा में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

लखनऊ, रविवार 05दिसम्बर 2021 (सूवि) मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हेमंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज अपने क्षेत्र में जगह-जगह जाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री स्वाति सिंह ने कहा हमारे विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति परिवार का सदस्य है। उसके सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना मैं अपना कर्तव्य मानती हूं। यह मेरे लिए राजनीति का अखाड़ा नहीं, बल्कि लोगों की सेवाभाव मेरे स्वभाव का हिस्सा है।

मंत्री अपने गौतमपल्ली स्थित आवास पर लोगों से मिलने के बाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर व्यस्त रहें। उनका आज विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर कार्यक्रम थे। सबसे पहले वे सुबह तेलीबाग के काका मार्केट स्थित कौशल विकास मिशन आईटीआई कैंपस पहुंची और छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही संचालक से वहां के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर पढ़ाई व रोजगार के लिए कुछ सुझाव दिये।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप यहां से जो भी सीख रही हैं, उस क्षेत्र में रोजगार के लिए भी सरकार मदद करेगी। आप खुद के पैरों पर खड़े हों, हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विशेष जोर है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आप में से कितनी छात्राएं 18 साल पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद उनसे मतदाता बनने की अपील कीं। मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि आप सभी अच्छी हैं, ये मैं पहले से मानती हूं। आप और बेहतर बनें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

वहीं तेलीबाग के नेपालगंज में जाकर श्रीमती स्वाती सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और एसडीएम से त्वरित निदान के लिए बात की। नेपालगंज के लोगों का कहना था कि यह मुहल्ला 1968 से बसा है, फिर भी नगर निगम ने अवैध घोषित कर दिया है। नेपालगंज में सौ से अधिक लोग उपस्थित थे, जिन्होंने मंत्री को अपनी समस्याएं बताईं। नेपालगंज के पुरन बहादुर ने मंत्री को बताया कि यहां 3500 से अधिक परिवार हैं। इसमें अधिकांश लोग सेना में हैं अथवा रहे हैं। हम कभी गलत काम नहीं कर सकते। उन्होंने नेपालगंज के ग्राम प्रधान का लिखित आदेश दिखाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान ने उस समय सैनिकों को बसाया था। आज इसे नगर निगम अवैध कह रहा है।

रमेश सिंह का कहना था कि पीछे स्थित मुहल्ले के बड़े तालाब को पाटा जा रहा है, जबकि मुहल्ले को अवैध बताया जा रहा है। स्वाती सिंह ने समस्याएं सुनकर वहीं से एसडीएम से बात की। एसडीएम को रविवार के दिन भी ऑफिस पहुंचने के लिए कहा और मुहल्ले के लोगों को वहां भेजा। साथ ही एसडीएम से कहा कि इनकी समस्या का जल्द निदान किया जाय, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसके बाद मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह रविन्द्र नगर गयीं और वहां पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने सक्षम अधिकारियों से वहीं से बात कर समस्या निदान के लिए आदेश दिया। डिफेंस कालोनी में नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों के यहां जाकर भी श्रीमती स्वाती सिंह ने समस्या सुनकर उसके निदान के लिए आदेश दिये। इसके बाद उत्तराखंड भवन आदि जगहों पर भी जाकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र